Home / ईरान के एकमात्र परमाणु बिजली संयंत्र को एक रहस्‍यमय तरीके से आपातकालीन शटडाउन के बाद बंद किया गया।

ईरान के एकमात्र परमाणु बिजली संयंत्र को एक रहस्‍यमय तरीके से आपातकालीन शटडाउन के बाद बंद किया गया।

Spread the love

ईरान के एकमात्र परमाणु बिजली संयंत्र को एक रहस्‍यमय तरीके से आपातकालीन शटडाउन के बाद बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगले 4 दिनों तक यह संयंत्र बंद रह सकता है। परमाणु प्‍लांट के बंद होने से बंद होने से अंधेरा छा गया है। ईरान के इस एकमात्र परमाणु संयंत्र के बंद होने से अटकलों का बाजार गरम हो गया है और शक की सुई इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की ओर जा रही है।
तवानिर राज्य विद्युत ऊर्जा कंपनी के अधिकारी घोलामाली राखशानिमेहर ने कहा कि बुशहर स्थित इकाई को शनिवार को बंद किया गया है। यह करीब तीन से चार दिनों के लिए बंद रहेगी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक विवरण साझा नहीं किया लेकिन ऐसा पहली बार है जब ईरान ने इकाई को आपातकालीन तौर पर बंद किया है। दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर में स्थित इस इकाई को वर्ष 2011 में रूस की मदद से शुरू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *