Home / चिराग ने पार्टी नेता राजू तिवारी को बिहार एलजेपी की जिम्मेदारी सौंपी

चिराग ने पार्टी नेता राजू तिवारी को बिहार एलजेपी की जिम्मेदारी सौंपी

Spread the love

एलजेपी में टूट के बाद जारी सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान ने बड़ा फैसला लिया है. चिराग ने पार्टी नेता राजू तिवारी को बिहार एलजेपी की जिम्मेदारी सौंपी है. चिराग पासवान ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है. बतौर एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पत्र जारी कर कहा, ” राजू तिवारी, मुझे आपको लोक जनशक्ति पार्टी का बिहार इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है. मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व द्वारा बिहार इकाई में लोक जनशक्ति पार्टी सुदृढ़ होगी.”
बता दें कि चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के बीच पार्टी के मालिकाना हक को लेकर विवाद छिड़ गया है. पांच सांसदों को अपने पाले में करके पशुपति पारस ने पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने का मूड बना लिया है. हालांकि, चिराग अपने पोजिशन को छोड़ने को तैयार नहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *