लखनऊ, 13 दिसंबर 2025: ‘संगठन पर्व’ के तहत आज भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और वे पंकज चौधरी के प्रस्तावक बने। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, जहां नारों और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन हुआ।इसके बाद वे सीधे पार्टी कार्यालय हजरतगंज पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना, बेबी रानी मौर्य सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पंकज चौधरी को मजबूत समर्थन देते हुए प्रस्तावक का दायित्व निभाया। यह घटना भाजपा के संगठनात्मक चुनावों में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो रही है।इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पंकज चौधरी के बारे में मजेदार अंदाज में कहा था, “आप इनको सांसद जीता, यह मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा।” शाह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कार्यकर्ताओं में उत्साह भर आया है। पंकज चौधरी, जो केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, अब UP BJP की कमान संभालने की दौड़ में मजबूत दावेदार बन चुके हैं।भाजपा के इस संगठन पर्व में नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, और पंकज चौधरी का नामांकन पार्टी की एकजुटता का प्रतीक बन गया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में UP BJP और मजबूत होगी।
पंकज चौधरी ने किया UP BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन





