लखनऊ नगर निगम
दिनांक 25.03.2023
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति का अंतिम माह चल रहा है। इस अवधि में करदाताओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में गृहकर जमा करने की सम्भावना है। साथ ही विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के लक्ष्य की पूर्ति हेतु वर्तमान माह में विशेष प्रयास किए जाने है।
अतः गृहकरदाताओं की सुविधा तथा नगर निगम की गृहकर की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए मार्च माह के *अंतिम रविवार के सार्वजनिक अवकाश दिनांक *26 मार्च, 2023* को समस्त जोनल कार्यालय तथा कैश काउंटर सामान्य दिवसो की भाँति गृहकर संबंधित कार्यो हेतु खुले रहेगे।
*उल्लेखनीय है कि 31 मार्च, 2023 के पश्चात आगामी वित्तीय वर्ष में बकाया धनराशि पर नियमानुसार 12 प्रतिशत ब्याज आरोपित किया जायेगा। नागरिको से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में अपना गृहकर जमा कर लगाये जाने वाले ब्याज से बचे।*





