गरीबों की सेवा और मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
यह बात आज जिंदगी फाउंडेशन द्वारा गरीबों को राहत सामग्री वितरित करने के दौरान एसडीएम सादर पंकज सिंह ने कही। आगे कहा कि
जिंदगी फाउंडेशन द्वारा कराए गए जा रहे कार्य को देख कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि
इससे गरीबों और मजलुमो की सहायता तो होती ही है वही दूसरे आम लोगों को भी ऐसे कार्य देख कर प्रेरणा मिलती है।
दरअसल जिंदगी फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से महीने की 10 तारीख को जिला सरकारी महिला अस्पताल में राहत सामग्री के रूप में फल दूध बिस्किट ब्रेड मरीज और जरूरतमंद लोगों को
वितरित करते हुए चली आ रही है। इसी क्रम में आज भी जिला सरकारी महिला अस्पताल में जिंदगी फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य सहित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम नवाबगंज पंकज सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बेड पर
जाकर दर्जनों मरीजों को फल ब्रिड बिस्किट्स और दूध वितरित किए।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एसडीएम सादर पंकज सिंह को फाउंडेशन के सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया ।
स्वागत करने वालों में जिंदगी फाउंडेशन के प्रेसिडेंट
जुहैर अंजुम खान ,
सरदार मंजीत सिंह धामी जनरल सेक्रेटरी, डॉक्टर सुधीर वर्मा, प्रताप बाबू, डॉक्टर जावेद, सरदार हरपाल सिंह बाबा गुरुकुल एमडी,सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा, राम रस्तोगी, श्री मती नीता अवस्थी, गौतम कोच, मनीष, नसरीन सिद्दीकी, शिवम सिंह, विजय जैसवाल, हिमांशु मिश्रा, मो रेहान आदि रहे।