Home / क्या मोदी सरकार के तोहफे से दूर होगी किसानों की नाराजगी?

क्या मोदी सरकार के तोहफे से दूर होगी किसानों की नाराजगी?

Spread the love

देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने डाइ अमोनिया फास्फेट (DAP) पर किसानों को मिलने वाली सब्सिडी में दोगुने से अधिक का इजाफा कर दिया है। अब उन्हें 500 रुपए प्रति बैग की जगह 1200 रुपए प्रति बैग सब्सिडी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया है। डीएपी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को 1200 रुपये ही खाद के प्रति बैग के लिए चुकाने होंगे। केंद्र सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब हाल ही में सरकार को कृषि कानूनों में संशोधन को लेकर नाराजगी और आंदोलन का सामना करना पड़ा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया, ”पीएम मोदी ने उर्वरकों की कीमत पर हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने के बावजूद किसानों को पुरानी कीमत पर ही उर्वरक मिले। यह फैसला लिया गया कि किसानों को डीएपी पर 500 रुपए प्रति बैग की जगह अब 1200 रुपए प्रति बैग सब्सिडी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *