Home / केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर

Spread the love

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। केरल के एक शिक्षक टोनी जोसेफ ने अपनी याचिका में कहा कि परीक्षा रद्द करना छात्रों के लिए एक अनुचित निर्णय होगा। याचिका में कहा गया, “कक्षा 12 की परीक्षा एक छात्र के जीवन का एक अभिन्न अंग है और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है।
पिछले सप्ताह, शीर्ष अदालत में एक और याचिका में सीबीएसई और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा आयोजित कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका को दायर करने वाली वकील ममता शर्मा का कहना है कि बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन की जगह स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित करने के लिए कोई ऑब्जेक्टिव पद्धति अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *