दिसंबर माह में जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही वैसे वैसे कोरोना धीरे-धीरे अपने पैर फैलाता जा रहा है। करोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आलमबाग अलीगंज को रेड जोन घोषित कर दिया गया है इस क्षेत्र में घर घर जांच की जा रही है और सघन अभियान चलाया जा रहा है। बढते संक्रमण को देखते हुए सैनिटाइजेशन का काम किया जायेगा और प्रभावित घरों के पास बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा हालात को देखते हुए सभी प्रशासनिक चिकित्सा अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिस तरह दूसरी लहर के दौरान व्यवस्थाएं लागू की गई थी ठीक उसी तरह सभी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी।