Home / कोरोनावायरस से एक दिन में स्पेन में 932 और इटली में 766 लोगों ने जान गंवाई।

कोरोनावायरस से एक दिन में स्पेन में 932 और इटली में 766 लोगों ने जान गंवाई।

Spread the love

लखनऊ 4 अप्रैल 2020 मैड्रिड। कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। स्पेन में पिछले चौबीस घंटों में 932 लोगों की जान गई है। गुरुवार को यह आंकड़ा 950 था। वहां मृतकों की कुल तादाद 10,935 हो गई है। खास बात यह है कि अमेरिका के बाद स्पेन में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इनकी संख्या 1,17,710 है। यह हाल तब है, जब स्पेन की आबादी अमेरिका से सात गुना कम है। महामारी से राजधानी मैड्रिड सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहां पर 4400 से ज्यादा मौतें हुई हैं। राजधानी के नर्सिग होम बीमार लोगों से भरे पड़े हैं और यहां रहने वाले पचास हजार बुजर्ग लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है। स्पेन में पिछले 14 मार्च से लॉकडाउन है। वहीं, इटली में शुक्रवार को 766 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की कुल संख्या 14,681 पर पहुंच गई। हालांकि, पिछले दिनों में सबसे ज्यादा शुक्रवार को 19,758 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *