Home / उत्तर प्रदेश / किसी भी जाति,मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े ईष्ट, देवी-देवताओं, महापुरुषों और साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

किसी भी जाति,मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े ईष्ट, देवी-देवताओं, महापुरुषों और साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े ईष्ट, देवी-देवताओं, महापुरुषों और साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, किंतु विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी।

प्रदेश में सभी की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। Government of UP पर्व एवं त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *