समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल जनपद कासगंज जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल नदरई गेट थाना कासगंज में अल्ताफ पुत्र श्री चाहत खान निवासी ग्राम अहरौली की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या की जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु दिनांक-12 नवम्बर 2021 को ग्राम अहिरौली जनपद कासगंज पहुंचेगा।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री डा0 असीम यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद, मोहम्मद फहद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा, देवेन्द्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा कासगंज, मानपाल सिंह पूर्व मंत्री, अरविन्द प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद, उ0 प्र0, कमल सिंह शाक्य विधान सभा अध्यक्ष कासगंज शामिल हैं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता