Home / कानून व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस का कोई डर नहीं, दिनदहाड़े बालागंज चौराहे पर भी मारपीट।

कानून व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस का कोई डर नहीं, दिनदहाड़े बालागंज चौराहे पर भी मारपीट।

Spread the love

लखनऊ बालागंज चौराहा हरदोई रोड थाना ठाकुरगंज जोकि अवैध कब्जे,अतिक्रमण जिसकी वजह से लोगों का जमावड़ा लगा रहता है ,व चौराहे पर जाम- यातायात बाधित रहती है ।
आज ई-रिक्शा चालक चौराहे पर सवारी भर रहा था उधर से आ रही कार जो कि जाम/ यातायात बाधित की वजह से ई-रिक्शा से टकरा गया ।जिस पर ई रिक्शा चालक व उसके समर्थकों ने कार ड्राइवर को बाहर निकालकर जमकर पीटा यह देख कार में बैठे कार ड्राइवर के साथियों ने निकलकर भीड़ को रोकने की कोशिश की जिस पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी ,डंडे ,गुम्मे बाजी हुई। जिसकी सूचना कुछ समय बाद चौराहे से 10 कदम दूर बालागंज चौकी को मिली ।जहां से इस्पेक्टर और कुछ पुलिस वाले दौड़ते हुए आए वह दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले गए।
यह घटना बालागंज पिंक बूथ के पास हुई जिस पर कोई भी पुलिस वाला मौजूद ना था।
लगता है पिंक बहुत सिर्फ जनता को गुलाबी रंग दिखाने के लिए बनाया गया इसका पुलिस से कोई सरोकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *