Home / अंतरराष्ट्रीय / कत्ल कर निकाला दिल और आलू के साथ पका कर खा गया, अब आजीवन कारावास

कत्ल कर निकाला दिल और आलू के साथ पका कर खा गया, अब आजीवन कारावास

Spread the love

ओक्लाहोमा । अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में एक महिला के दर्दनाक मर्डर का मामला 2021 में सामने आया था। यह मर्डर एक ऐसे शख्स ने किया था जिसे अपने अच्छे व्यवहार के चलते जेल से रिहा किया गया था। अब उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है।

44 वर्षीय लॉरेंस पॉल एंडरसन नाम के इस शख्स ने 2021 में एक महिला का कत्ल किया और उसका दिल बाहर निकालने के बाद पकाकर खा गया। इस शख्स पर चार साल के बच्चे सहित दो और लोगों की हत्या का आरोप भी लगा है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
लॉरेंस पॉल एंडरसन ने रिहा होने के कुछ हफ़्तों बाद एंड्रिया ब्लेंकशिप नाम की महिला की हत्या की थी। हत्या के बाद उसने महिला के दिल को बाहर निकाला और अपनी चाची के घर ले गया। जिसके बाद उसने इसे आलू के साथ मिलकर पकाया था। उसने यह एक महिला और उसी बेटी को भी खिलाने का प्रयास किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद उसने 67 वर्षीय लियोन पाई और उनकी 4 वर्षीय पोती केओस येट्स को चाकू मारकर हत्या करने कर दी थी। एंडरसन पहले भी ड्रग के एक मामले में 20 साल की सजा सुनाई गयी थी लेकिन उसे अच्छे व्यवहार वाले कैदियों की लिस्ट में शामिल कर 3 साल में ही रिहा कर दिया गया था। हालांकि बाद में इसे एक गलती माना गया।
एंडरसन को हत्या, मारपीट और अंग भंग करने का दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा दी गयी है। एंडरसन की चाची, जो हमले में घायल भी हुई थी और अन्य पीड़ितों के परिवारों ने ओक्लाहोमा के गवर्नर और जेल पैरोल बोर्ड के खिलाफ मामला दायर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *