Home / धर्म चर्चा / ऐतिहासिक कर्बला सेक्टर एल अलीगंज में मोहर्रम पर्व पर गमगीन वातावरण में ताज़िए हुए दफन

ऐतिहासिक कर्बला सेक्टर एल अलीगंज में मोहर्रम पर्व पर गमगीन वातावरण में ताज़िए हुए दफन

Spread the love

लखनऊ 17 जुलाई, मोहर्रम पर्व के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गमगीन वातावरण में मातम करते हुए अपने ताज़िए को लेकर अलीगंज सेक्टर “एल” (अलीगंज मांटेसरी स्कूल सेक्टर एल की बाउंड्री से मिला हुआ)समीप मामा चौराहा स्थित ऐतिहासिक कर्बला में विधि विधान से पूजा पाठ किया और ताज़ियों को ससम्मान प्रार्थना के साथ सुपुर्दे ख़ाक किया उक्त ऐतिहासिक कर्बला का निर्माण अवध की अंतिम नवाब आलिया बेगम द्वारा कराया गया था ठीक उसी काल में चौधरी टोला अब सेक्टर “जी “अलीगंज लखनऊ में हनुमान मन्दिर का निर्माण कराया था तथा उस मन्दिर के शीर्ष (चोटी) पर जड़ित चांद _तारा आज भी गवाही प्रस्तुत कर रहा है, चौधरी टोला स्थिति हनुमान जी के मन्दिर को पुराने हनुमान जी के मन्दिर के नाम से जाना पहचाना जाता हैं और प्रत्येक वर्ष पांच बड़े मंगल को पूजा पाठ व मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर _दूर से श्रद्धालु भक्तगण पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं।
स्थानीय अधिवक्ता पूर्व उपाध्यक्ष ल.बा.एसोसिएशन व प्रत्याशी सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद (प्रयागराज)व वरिष्ठ समाज सेवी जावेद क़ैसर एडवोकेट ने बताया हमारे इस वार्ड का नाम बेगम हज़रत महल बजरंगबली वार्ड था लेकिन दुर्भाग्यवश नाम परिवर्तित हो गया लेकिन नाम से प्रसिद्ध इस वार्ड की सुन्दरता यहां स्थिति सेक्टर जी अलीगंज में पुराना हनुमान मन्दिर अपनी भव्यता व अंतिम नवाब परिवार की नवाब साहिबा अलिया बेगम द्वारा निर्मित तथा मंदिर के चोटी पर चांद तारा जड़ित होने से प्रसिद्धि में सफलता पाई तथा ठीक मन्दिर के उपरान्त अमृतसर से संचालित गुरूद्वारा व उसके पश्चात कुतुब शाह बाबा की मजार व मस्जिद जहां प्रत्येक वर्ष जवाबी कव्वाली का आयोजन बड़े जोर शोर से सभी सम्मानित नागरिकों के सहयोग से आयोजित होता चला आ रहा है मस्जिद की सीमा से लगी सेंट फेडलीस स्कूल को जाने वाली सड़क चर्च रोड है जिस पर एक चर्च स्थापित है जिससे सभी धर्मों व समाज की एक ही स्थान पर उपलब्धि हमारी गंगा जमुनी तहजीब को मज़बूत बनाने में मदद करता है हमारी ऊपरवाले से विनम्र प्रार्थना है की हमारी यह उपलब्धि सदैव इसी प्रकार बनी रहे और हमारा भारत देश दिन दूना रात चौगुना सर्वांगीण विकास और सफलता प्राप्त करने में अग्रणी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *