Home / उत्तर प्रदेश / एरा,केजीएमयू मे रहा डॉक्टर एवं पैरामेडिकल का कार्य बहिष्कार

एरा,केजीएमयू मे रहा डॉक्टर एवं पैरामेडिकल का कार्य बहिष्कार

लखनऊ:कोलकाता महिला डॉक्टर रेप एवं हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग पूरे होने के बाद, डॉक्टर एसोसिएशन की डॉक्टर सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आज पूरे भारत में डॉक्टर एवं अन्य पैरा मेडिकल ने कार्य बहिष्कार किया जिससे हॉस्पिटल में आए मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा व डॉक्टर के बगैर परामर्श के वापस लौटना पड़ा, इधर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी एवं एराज़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल ने भी कार्य बहिष्कार रखा, सूत्रों के माध्यम से मालूम हुआ कि एराज़ हॉस्पिटल के प्रशासन ने मरीजों की संख्या देखते हुए डॉक्टर से कार्य पर लौटने का आग्रह किया पर डॉक्टर हड़ताल पर रहे और आक्रोश रैली निकाली सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुप्रियम और डॉक्टर अरशद अहमद ने कहा कि डॉक्टर एक ऐसा प्रोफेशन है जो मानव जीवन को बचाने का कार्य करता है और हर मरीज़ के साथ सेवा भाव से लगा रहता है उसके बाद भी अपराधी और गैर अपराधी शोषण करते है उसके लिए डॉक्टर सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *