Home / उत्तर प्रदेश / उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  ईसवी सन् 2024 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *