Home / उत्तर प्रदेश / उप्र कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की समीक्षा बैठक का आयोजन

उप्र कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की समीक्षा बैठक का आयोजन

Spread the love

लखनऊ, 28 दिसंबर 2022।

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री धीरज गुर्जर जी मौजूदगी में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी की अध्यक्षता में माननीय राहुल गांधी जी की उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी 2023 को होने वाली उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक अयोजित हुई।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर जी ने निर्देश देते हुए कहा कि हम सभी पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के सफल संचालन हेतु प्रयास करना होगा। इसके लिए हम सभी को अभी से तैयारी करने की जरूरत है। अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश की यात्रा भी चर्चा आने चाहिए। राहुल गांधी जी यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की पीड़ित जनता की समस्याओं को सुनना तथा समझना है। देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी की समस्या से पीड़ित है।

बैठक में पूर्व विधायक सतीश अजमानी, इंदल रावत, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, अनुसुइया शर्मा, रमेश मिश्रा, सिद्धि श्री, फिरोज खान, मनोज तिवारी, विक्रम पाण्डेय, अनस रहमान, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, जितेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, प्रज्ञा सिंह, रूद्र दमन सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *