Home / प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय मे श्रद्धा और आदर से मनाई गई

प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय मे श्रद्धा और आदर से मनाई गई

Spread the love

लखनऊ 14 नवम्बर 2020।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़े श्रद्धा और आदर के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के प्रति अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज की परिस्थितियों में पं0 जवाहर लाल नेहरू जी के विचारों को आगे बढ़ा कर ही भारत को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाया जा सकता है और उनकी सामाजिक समरसता एवं सद्भावनाओं के सिद्धान्तों से ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
पं0 जवाहर लाल नेहरू जी ने जहाॅं देश की आजादी के आन्दोलन में अपना अप्रतिम योगदान दिया वहीं आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में एक महान सुविधा सम्पन्न और गौरवशाली राष्ट्र बनाने के लिए मजबूत भारत की नीव तैयार की। उन्होंने भारत के हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा हो या कृषि, रक्षा हो या औद्योगिक विकास प्रत्येक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किया इसी का परिणाम है कि आज भारत चहुॅंमुखी विकास में दुनिया के श्रेष्ठतम पायदान पर खड़ा है। देश में जो कुछ भी बताने लायक, दिखाने लायक है वह सबकुछ पं0 जवाहरलाल नेहरू जी के विशाल सोच का नतीजा है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री उबेदउल्ला नासिर, सुश्री रफत फातिमा, बृजेन्द्र कुमार सिंह, उ0प्र0 कांग्रेस जनव्यथा समिति के सचिव श्री संजय शर्मा, महानगर कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री राजेश काली, श्री एफ.ए.एस. चर्चिल, श्री इरशाद अली, उ0प्र0 कंाग्रेस अनु0 जाति विभाग के उपाध्यक्ष श्री तरूण रावत, श्री गोविन्द सिंह, श्री अजय चन्द चैबे, श्री हरिशंकर वर्मा, अयूब सिद्दीकी, श्री रवि मिश्रा, श्री राकेश पाण्डेय, श्री सोम विकल सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *