देहरादून में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड” विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटकर समिट को मूर्त रुप देने वाले परिश्रमी श्रमिकों एवं पर्यावरण मित्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके साथ भोजन भी किया।
“उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023” प्रदेश के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय का कार्य करेगा। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड भी एक विकसित एवं सशक्त उत्तराखण्ड की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिस पर कार्य करते हुए देवभूमि को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य हमारी सरकार करेगी।
हमारी डबल इंजन सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में “इकोलॉजी, इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी, अकाउंटेबिलिटी एवं सस्टेनेबिलिटी” के मंत्र पर कार्य करते हुए उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।




