ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हुए भीषण हमले ने पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक हमले में यूरेनियम प्रोसेसिंग यूनिट और संबंधित परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया गया। इसके बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी और इजरायली औद्योगिक कंपनियों में काम करने वाले लोगों से तत्काल कार्यस्थल छोड़ने की अपील की है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह इन हमलों का जवाब देने की तैयारी कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमले के बाद ईरान ने अपने परमाणु ढांचे की सुरक्षा बढ़ा दी है और संभावित जवाबी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, निशाने पर हेवी-वॉटर प्लांट और येलोकेक उत्पादन सुविधा भी थीं, जिन्हें परमाणु ईंधन श्रृंखला के अहम हिस्से माना जाता है।
ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, यूरेनियम यूनिट बनी निशाना





