ईरान ने गाजा, लेबनान और फिलिस्तीन पर इजराइल द्वारा किए जा रहे,नरसंहार के जवाब में लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। ईरान का दावा है कि इनमें से 80% मिसाइलें अपने लक्ष्यों पर पहुंची, जिनमें इजराइल में मोसाद के मुख्यालय, एयरवेज और तेल नोफ एयरवेज शामिल हैं । हालांकि, इजराइल की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने इन मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
इस घटना के बाद, इजराइल ने ईरान को चेतावनी दी है कि इसका जबरदस्त जवाब दिया जाएगा । ईरान ने भी कहा है कि अगर इजराइल द्वारा पलटवार किया गया, तो इसका भी जबरदस्त जवाब दिया जाएगा, अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस हमले के तुरंत बाद अमेरिकी सेना को सतर्क करने का आदेश दिया है ।
ईरान ने अमेरिका से कहा है कि लड़ाई से दूर रहें, और अगर अमेरिका ने हमारी रिफाइनरियों को निशाना बनाया,
तो हम सऊदी अरब अज़रबैजान,कुवैत,यूएई बहरीन,साहिद पूरे क्षेत्र में रिफाइनरी और तेल क्षेत्र में आग लगा देंगे,




