Home / राष्ट्रीय / इंडियन चैंबर ऑफ़ एजूकेशन एंड रिसर्च ने घोषित की राष्ट्रीय समिति के मानद सदस्यों की नामित सूची

इंडियन चैंबर ऑफ़ एजूकेशन एंड रिसर्च ने घोषित की राष्ट्रीय समिति के मानद सदस्यों की नामित सूची

Spread the love

दिनांक: 24 अक्टूबर 2025

देश की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन चैंबर ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च, जो संस्थागत परामर्श, शोध विस्तार , प्रकाशन और शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है, ने आज अपनी राष्ट्रीय समिति के मानद सदस्यों की नामित सूची जारी की है। समिति में मुख्य रूप से ऐसे विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मिलित किया गया है , जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, व्यवहारिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में उल्लेखनीय योगदान दिया है। नामित मानद सदस्यों में मुख्य रूप से डॉ. रूपम बाछिल, रजिस्ट्रार, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ,दीमापुर ( शिक्षा प्रशासन में उत्कृष्ट नेतृत्व ),
डॉ. अनूप अर्पण, प्रसिद्ध लेखक एवं विचारक ( युवाओं के मानसिक विकास एवं प्रेरणा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान ), अमल कुमार वर्मा, पूर्व IAS अधिकारी ( प्रशासनिक नवाचार एवं नीति-निर्माण में दीर्घकालिक सेवाएं ) , डॉ. सुनीत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शदाता , किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (चिकित्सा शिक्षा एवं जनस्वास्थ्य में प्रभावशाली कार्य ) , प्रो. पी.सी.के. राव, प्रोफेसर, इथियोपियन सिविल यूनिवर्सिटी (अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सहयोग एवं अनुसंधान में योगदान) आदि सम्मिलित किए गए | इस अवसर पर इंडियन चैंबर ऑफ़ एजूकेशन एंड रिसर्च के अध्यक्ष ने कहा कि “यह समिति न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देती है बल्कि भारत को वैश्विक शैक्षिक मानचित्र पर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन नामित सदस्यों की विशेषज्ञता संस्था के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।”

यह घोषणा इंडियन चैंबर ऑफ़ एजूकेशन एंड रिसर्च के मीडिया कोऑर्डिनेटर अश्विनी श्रीवास्तव द्वारा की गई | उन्होंने बताया कि आई सी ई आर का मिशन शिक्षा जगत, युवा वर्ग, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए प्रेरणास्पद है, जो देश के शैक्षिक भविष्य को दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *