Home / अंतरराष्ट्रीय / इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर मे सम्पन्न हुआ,ईरान के राष्ट्रपति आयतुल्ला इबराहीम रईसी के चालीसवें का कार्यक्रम.

इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर मे सम्पन्न हुआ,ईरान के राष्ट्रपति आयतुल्ला इबराहीम रईसी के चालीसवें का कार्यक्रम.

गत दिनों एक हेलीकॉपटर हादसे मे दिवंगत हुए ईरान के राष्ट्रपति आयतुल्ला इबराहीम रईसी के चालीसवें का कार्यक्रम कल शाम दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर मे सम्पन्न हुआ. जिस में ईंरान से आये आयतुल्लाह रईंसी के भाई., ईरानी एम्बेसी के राजदूत,देश भर से आये शिया धर्मगुरुओं,राजनैतिक व समाजिक लोगों ने भारी संख्या मे शिरकत की.
इस अवसर पर विशेष अतिथियों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद राजयसभा संजय सिंह, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद,कश्मीर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, करगिल लद्दाख से सांसद हाजी मोहम्मद हनीफा,
पार्लियामेंट के डिप्टी सेक्रेटरी मोहम्मद अज़ीम, जिला जज अनिल यादव,प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना कलबे जवाद, विश्व प्रसिद्ध मुस्लिम एस्कॉलर मौलाना कलबे रुशेद रिज़वी,,समाज़वादी पार्टी के एम एल सी शाहनवाज़ खान व “द न्यूज़ कॉर्नर” के चीफ एडिटर सय्यद आसिफ रज़ा जाफ़री भी सम्मिलित हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *