श्याम बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज वीडियो जारी करके कहा कि आर एस एस जैसे देशभक्त संगठन हर धर्म में बनने चाहिए। वसीम रिजवी ने कहा कि मोहन भागवत जैसे आदरणीय व्यक्ति जो काम कर रहे हैं वह देश को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं।
वसीम रिजवी ने कहा कि देश में जो कट्टरपंथी मुल्ला है जो मुसलमानों को बहकावे में लाकर उचका कर लड़ाई झगड़े की तरफ मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं यह बहुत निंदनीय है।
वसीम रिजवी ने आगे कहा कि सीए का जिस तरीके से विरोध किया गया उस पर राजनीति की गई वह बहुत गलत बात है सीएए का हमें गर्व के साथ समर्थन और स्वागत करना चाहिए क्योंकि सीएए से भारतीय मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है बल्कि सरकार ने सीएए के जरिए उन दूसरे मुल्कों में रहने वाले लोगों के आंसू पहुंचने की कोशिश की है जो वहां अल्पसंख्यक है और इस्लामी आतंकवाद के नाम पर शोषण का शिकार हो रहे हैं।