जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आज अचानक एरा मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के लिए पहुंचे।
जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
कोविड-19 के दृष्टिगत उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सेवाओं का जिलाधिकारी ने जायजा लिया और वहां पर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनसे पूछा की किसी तरह की असुविधा तो नहीं।
जिलाधिकारी ने वहां पर मौजूद मेडिकल स्टाफ को सख्त निर्देश भी दिए।
पूछे जाने पर जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।