बहराइच।योगी सरकार ने अवैध रूप से वध कर मांस की बिक्री पर रोक लगाए जाने को लेकर सख्त हिदायत दी हुई है।लेकिन शहर के मोहल्ला नाज़िर पुरा मे लगभग आधा दर्जन बड़े के मांस बिक्री की दुकाने है।जिनके तीन के पास मांस बेचने का लाईसेंस है।लेकिन यह लोग आए दिन कभी पुलिस की सेटिंग से तो कभी चोरी छिपे जानवरो को काटकर आए दिन मांस बेचते है।आज की भी सूचना है कि कई दुकानो पर मांस बिक रहा है।यह दुकानदार आए दिन पकड़े भी जाते है और जेल भी जाते है।लेकिन क्या वजह है कि यह निडर होकर वह काम कर रहे है।जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी है।