लखनऊ- अमीनाबाद में दुकानदारों और पटरी दुकानदारों के विवाद के बाद आज पटरी दुकानदारों ने पूरे अमीनाबाद क्षेत्र में हाथ में कटोरा लेकर भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पटरी पर दुकान न लगने के कारण वह भुखमरी की कगार पर है, और परिवार और बच्चे भूखे रहने कर मजबूर हैं। उनका कहना है कि आज हाथों में कटोरा लेकर फुटपाथ पर पट्टी दुकान न लगने के कारण हम दुकानदारों ने भीख मांगी है। साथ ही पटरी पर दुकान लगाने की सरकार और अधिकारियों से गुजारिश की है।