रूस लगातार पूरी दुनिया को डराने का काम कर रहा है. पहले उसने दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल एवनगार्ड तैनात की. अब राजधानी मॉस्को से आज एक ऐसी खबर आई है, जिससे पूरी दुनिया परेशान हो सकती है. रूस ने कहा है कि उसकी नौसेना चीन की नेवी के साथ मिलकर 21 से 27 दिसंबर तक पूर्वी चीन सागर में युद्धाभ्यास करेंगे.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम चीन की नौसेना के साथ मिलकर आपसी नौसैनिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं. इसलिए मॉस्को और बीजिंग मिलकर पूर्वी चीन सागर में नौसैनिक ड्रिल करेंगे. ये ड्रिल 21 से 27 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान मिसाइलें दागी जाएंगी. आर्टिलरी से भी हमला किया जाएगा. साथ ही पनडुब्बियों को टारगेट बनाया जाएगा.




