Home / अनुपम खेर के परिवार में मां और भाई समेत 4 लोग पाये गए पॉजिटिव,

अनुपम खेर के परिवार में मां और भाई समेत 4 लोग पाये गए पॉजिटिव,

Spread the love

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 49 हजार 997 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 27 हजार 754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 19 हजार 981 लोग भी स्वस्थ भी हो गए।

शनिवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8139 लोग संक्रमित मिले। यहां अब तक एक दिन का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। उधर, मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। नानावटी के क्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ अब्दुल एस अंसारी ने रात 3 बजे मीडिया को बताया कि अमिताभ की हालत पहले से बेहतर हैं। अब अभिनेता अनुपम खेर के परिवार में मां दुलारी खेर, भाई राजू खेर,भाभी और भतीजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी। अनुपम की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *