Home / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव 5 मई से 7 मई तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं

अखिलेश यादव 5 मई से 7 मई तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर्नाटक प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए तीन दिवसीय दौरे पर है  अखिलेश यादव 5 मई से 7 मई तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएगें। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 14 प्रत्याशी उतारे है।
समाजवादी पार्टी कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री एन मनजप्पा विधान सभा क्षेत्र चित्रदुर्ग, श्री एल गिरीश विधान सभा क्षेत्र चेन्ना पटना, श्री नागराज के एस विधान सभा क्षेत्र यशवंतपुर, श्री थम्मप्पा सी विधान सभा क्षेत्र कोलार, श्री आर वेणुगोपाल विधान सभा क्षेत्र बेल्लारी सिटी, श्री पारश्रेरम विनायक विधान सभा क्षेत्र सोराभा, श्री रूद्र गौडा डी पाटिल विधान सभा क्षेत्र अफजलपुर, श्री ए वी नारायन विधान सभा क्षेत्र डोड्डा बल्लापुर, श्री सम्पूर्ण गौडा विधान सभा क्षेत्र बातारायनपुरा, श्री मोनी सैफुल्ला विधान सभा क्षेत्र सर्वज्ञा नगर, श्री जयप्पा पीएस विधान सभा क्षेत्र होललकेरे, श्री स्वामी जी विधान सभा क्षेत्र जगलुर, श्री अफसर खान विधान सभा क्षेत्र पदमनाभ नगर, श्री मडे गौडा विधान सभा क्षेत्र मगाडी से प्रत्याशी है।
समाजवादी पार्टी इन विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ रही है। चुनावी दौरे के पहले दिन श्री अखिलेश यादव ने 5 मई को समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में गुलबर्गा और अफजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभा कर जिताने की अपील की। चुनावी दौरे के दूसरे दिन श्री अखिलेश यादव ने विधान सभा क्षेत्रों में रोड शो के साथ पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की।
श्री अखिलेश यादव ने कर्नाटक की जनता से बदलाव की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार ने प्रदेश और देश को तबाह कर दिया है। सत्ता लोलुप भाजपा की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, व्यापारी व हर वर्ग बर्बाद हो गया है।
समाजवादी पार्टी कर्नाटक में विकास की राजनीति को आगे लाना चाहती है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *