Home / अन्य राज्य / अखिलेश यादव ने अपने तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे के अंतिम दिन आज शिमोगा के सोहराब तालुका में रोड-शो के अलावा एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।

अखिलेश यादव ने अपने तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे के अंतिम दिन आज शिमोगा के सोहराब तालुका में रोड-शो के अलावा एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे के अंतिम दिन आज शिमोगा के सोहराब तालुका में रोड-शो के अलावा एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। उन्होंने यहां दो टूक शब्दों में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पतन की कहानी कर्नाटक लिख चुका है। यहां परिवर्तन होकर रहेगा।
श्री अखिलेश यादव का यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़े और कर्नाटक का पारम्परिक तूर्यनाद के साथ उन्हें कई किलो की माला पहनाई गई।
श्री यादव ने अपने स्वागत के लिए सभी को हृदय से धन्यवाद दिया। रोड-शो में वे जिधर गए उधर बड़ी संख्या में खड़े लोगों ने उनका अभिनन्दन किया। रोड-शो और जनसभा में नौजवानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। तमाम महिलाएं अपनी पारम्परिक वेषभूषा में श्री यादव पर फूल वर्षा करती रहीं।
रोड़-शो के दौरान युवाओं में जबर्दस्त जोश दिखाई दिया। उनमें सैकड़ों नौजवान साइकिल निशान वाली लाल टोपी लगाये अखिलेश यादव जिंदाबाद के जोशीले नारे लगा रहे थे। श्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता से कर्नाटक के लोग बहुत प्रभावित दिखाई दिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत हर्ष और गर्व महसूस हुआ कि कर्नाटक में समाजवादी मूल्यों एवं सिद्धांतों में विश्वास करने वाले समाजवादी अभी भी सक्रिय हैं और इस विचारधारा के प्रति निष्ठावान है। उन्होंने कहा कि देश में विकास समाजवाद के आने पर ही होगा।
श्री यादव ने कहा कि जो ताजा सर्वे आए हैं उनसे कर्नाटक में भाजपा के कामकाज को 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने बुरा बताया है और मात्र 29 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं। जनता के बीच चुनाव में बेरोजगारी, विकास और खेती मुख्य मुद्दे बनकर उभर रहे हैं। भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। लोग परेशान है। समाज का हर वर्ग भाजपा से क्षुब्ध हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए अब समाजवादियों की भूमिका भी रहेगी। जनता ने भी बदलाव के लिए अपना मन पूरी तरह से बना लिया है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *