समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नई दिल्ली में जन्तर-मन्तर पर डीएमके छात्र इकाई द्वारा आयोजित धरने को संबोधित किया, जहां उन्होंने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति की आलोचना की। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी नई शिक्षा नीति का विरोध करती है और इसे उद्योगपतियों के लाभ के लिए बनाया गया मानती है।
उन्होंने आगे कहा कि यह नीति शिक्षा व्यवस्था को उद्योगपतियों के हाथों में सौंपने का प्रयास है और इससे राजनीति और राजनेताओं को उद्योगपतियों का नौकर बना देगी। अखिलेश यादव ने डीएमके के सभी नेताओं, छात्रों, कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका समर्थन किया और कहा कि समाजवादी पार्टी और उत्तर भारत के छात्र भी डीएमके की छात्र इकाई के अभियान का समर्थन करेंगे।





