Home / अंतरराष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय वृद्धावस्था डे सबको मुबारक

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धावस्था डे सबको मुबारक

Spread the love

वृद्धा दिवस हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
यह दिवस वृद्धजनों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

वृद्धा दिवस की शुरुआत*
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर, 1990 को एक प्रस्ताव पारित करके वृद्धा दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
इसके बाद से हर साल 1 अक्टूबर को वृद्धा दिवस मनाया जा रहा है,

वृद्धाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून वृद्धाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए कई अंतरराष्ट्रीय कानून बनाए गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख कानून हैं,

मानवाधिकार घोषणापत्र,
यह घोषणापत्र हर व्यक्ति के मानवाधिकारों की रक्षा करता है, जिसमें वृद्धजन भी शामिल हैं।
वृद्धों के अधिकार संबंधी संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन
यह सम्मेलन वृद्धों के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए बनाया गया ह,

वृद्धाओं के लिए भारत सरकार के कानून
भारत सरकार ने भी वृद्धाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए कई कानून बनाए हैं।
इनमें से कुछ प्रमुख कानून हैं:

माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 यह अधिनियम वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण के लिए बनाया गया है।
राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजना यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सम्मान के लिए बनाई गई है,

इसके बाद भी अगर देखा जाए, हम कितना जागरूक हैं,अपने वृद्ध माता-पिता के लिए, बहुत कम
आज हम भाग दौड़ की जिंदगी में जिन्होंने अपनी पूरी आयु हमारे पालन पोषण, अच्छी शिक्षा मै लगा दी हम उनको इस व्यवस्था का कारण बताते हुए, हमारे प्रति उनकी की गई सेवाओं,. को भूलते हुए उनको वृद्ध आश्रम में रोता हुआ छोड़ देते है,सभी धर्म अपने माता-पिता की सेवा का पाठ पढ़ाता है, श्रवण कुमार की बात करता है लेकिन सच्चाई जो है

वह हम सब जानते हैं

वृद्ध माता पिता के लिए. नज़्म
मेरे पसंदीदा फूल सूखते जा रहे हैं,
मेरे मां बाप बूढ़े होते जा रहे हैं ।।

जो लेके आए हैं सुबह मेरी दुनिया में,
वो शाम होते जा रहे हैं।।

मेरे मां बाप बूढ़े होते जा रहे हैं।।

जो डांटते, फटकारते थे कभी
वो अब चुप होते जा रहे हैं,
जिनके चेहरे पे रहता था तेज कभी,
वो अब बुझते जा रहे हैं।।

मेरे मां बाप बूढ़े होते जा रहे हैं।।

जो भागते थे हमारे पीछे कभी
वो अब थकते जा रहे हैं।।
जो दूर से देख लेते थे कभी
वो रोशनी खोते जा रहे हैं !!

मेरे मां बाप बूढ़े होते जा रहे हैं।।

जो धड़कन मेरी सुन लेते थे कभी
वो आवाजे मेरी खोते जा रहे हैं।।
मेरे पसंदीदा फूल सूखते जा रहे हैं,
मेरे मां बाप बूढ़े होते जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *