Home / अमेरिका और पश्चिमी देश ना बताएं कि चीन से पाकिस्तान के कैसे हों रिश्ते। इमरान ख़ान

अमेरिका और पश्चिमी देश ना बताएं कि चीन से पाकिस्तान के कैसे हों रिश्ते। इमरान ख़ान

Spread the love

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने चीन के सरकारी टीवी सीजीटीएन से बात करते हुए कहा है कि अमेरिका और पश्चिमी ताक़तों का पाकिस्तान जैसे देशों में पर चीन की ओर झुकाव कम करने का दबाव डालना बहुत अनुचित है।
इमरान ख़ान ने यह बात चीन के सरकारी अंग्रेज़ी चैनल सीजीटीएन से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल और चीन-पाकिस्तान संबंधों के 70 साल पूरे होने पर कही है।
इस बातचीत का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चीन के साथ अपने रिश्तों को कभी भी निचले दर्जे पर नहीं ले जाएगा क्योंकि उनके संबंध बहुत गहरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *