दिल्ली: हिंदुस्तान में कोरोनावायरस का भयावह कहर थमने का नाम भी नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार 4 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले देखने को मिले कोरोना के खिलाफ जंग में देश की कई कंपनियां इस महामारी से लड़ने के लिए उपचार की सामग्री दे रही है इस बीच अडाणी ग्रुप ने कहा है कि उसने इस महामारी की रोकथाम के लिए अपने सभी संसाधनों को जोरो से लगा दिया है, जिनमें कर्मचारियों और लॉजिस्टिक्स से लेकर बंदरगाह और एयरपोर्ट शामिल हैं।
अडाणी ग्रुप ने बताया कि उसने मेडिकल ऑक्सीजन और परिवहन योग्य क्रायोजेनिक कंटेनरों के साथ ही स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के लिए भी योगदान किया है।