सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अरुण मिश्रा को सेवानिवृत्त हुए सात महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपना सरकारी बंगला खाली नहीं किया। उनको 10 सितंबर 2014 को 13, अकबर रोड, नई दिल्ली का बंगला सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में प्रदान किया गया था। न्यायमूर्ति मिश्रा 2 सितंबर 2020 को सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन अब भी उसी बंगले में रह रहे है।
हालांकि बताया जा रहा है कि जस्टिस मिश्रा के रिटायर होने के एक के बाद एक उनके सगे-संबंधियों में कई लोगों का निधन हो गया। इससे वे काफी समय तक घर से बाहर रहे। जब वे थोड़े फ्री हुए तो उनकी पत्नी और सास कोविड-19 से ग्रस्त हो गईं।
उनके अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 31 मार्च तक वहां रहने की अनुमति प्रदान कर दी। मार्च के अंतिम हफ्ते में उनकी पत्नी कोरोना वायरस से ग्रस्त हो गईं, और अब भी उनका इलाज चल रहा है।