Home / सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव द्वारा ने श्री अजीत सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव द्वारा ने श्री अजीत सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है।  अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में श्री अजीत सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र चौधरी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी का ध्वज झुका दिया गया।
श्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष एवं श्री अजीत सिंह जी के सुपुत्र, श्री जयंत चौधरी से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। श्री यादव ने कहा कि हमारे बीच से राष्ट्र के एक बड़े नेता चले गए हैं उनकी भरपाई करना मुश्किल है।
श्री अखिलेश यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री यादव ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह (82वर्ष) का यूँ अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में गहरी रिक्क्ता हो गई है। चौधरी अजीत सिंह जीवन पर्यन्त किसानों की आवाज को संसद और सार्वजनिक तौर पर जोरदार तरीके से उठाते रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के सुपुत्र, चौधरी अजीत सिंह, बागपत लोकसभा क्षेत्र से छहः बार चुनाव जीते हैं । इसके पहले वे 1986 में राज्य सभा के सदस्य भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *