लता मंगेशकर ने ट्वीट किया ये सॉन्ग, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

Spread the love

19 मई 2020

कोरोना वायरस के चलते नेशनल लॉकडाउन चल रहा है। इस फैसले के चलते जहां अर्थव्यवस्था को तो झटका लगा ही है साथ ही गरीब मजदूरों के लिए भी बेहद मुश्किल स्थितियां पैदा हो गई हैं और हजारों की तादाद में ये मजदूर हजारों किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं। ऐसी कठिन परिस्थितियों के बीच लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए देश भर के लोकप्रिय गायकों ने एक गाना तैयार किया है जो देश के विषम हालातों में लोगों के बीच उत्साह भरने के लिए बनाया गया है।
इस सॉन्ग का पूरा नाम वन नेशन वन वॉइस- जयतु जयतु भारतम है। कोरोना वायरस के चलते देश में चल रहे मुश्किल हालातों के बीच ये देश के लोगों की स्पिरिट को बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है। इस गाने को लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने ट्वीट किया था और लिखा था- नमस्कार। हमारे ISRA के बहुत गुणी 211 कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया है ,जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदीजी को हम अर्पण करते हैं। जयतु भारतम्।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button