Home / योगी सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक नियुक्ति का फैसला लिया वापस, 20 अप्रैल को चुनाव।

योगी सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक नियुक्ति का फैसला लिया वापस, 20 अप्रैल को चुनाव।

Spread the love

लखनऊ. शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक की नियुक्ति के फैसले पर हाईकोर्ट द्वारा सवाल खड़े करने और जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश के बाद योगी सरकार (Yogi Government) ने यूटर्न लिया है. सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक नियुक्ति के फैसले को वापस ले लिया है। साथ ही शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 20 अप्रैल को शिया वक्फ बोर्ड में चुनाव होगा।
इससे पहले सरकार ने प्रमुख सचिव बीएल मीणा को बोर्ड के प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया था लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है।
पिछले दिनों प्रशासक नियुक्ति के खिलाफ और चुनाव कराने का मामला हाईकोर्ट में पहुंचा था। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि किस प्रावधान के तहत प्रशासक की नियुक्ति की गई है ? साथ ही हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि जल्द से जल्द शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव कराए जाएं। वक्फ़ और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव स्तर के अधिकारी 25 मार्च को कोर्ट को कार्यवाही से अवगत कराएं।
शिया वक्फ़ बोर्ड में प्रशासक की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में याचिका दाख़िल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *