Home / योगी राज में पत्रकार नहीं हैं सुरक्षित,पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत, बेटियों के सामने बदमाशों ने मारी थी गोलियां

योगी राज में पत्रकार नहीं हैं सुरक्षित,पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत, बेटियों के सामने बदमाशों ने मारी थी गोलियां

Spread the love

गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके भाई अनिकेत के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें सुबह चार बजे इसकी जानकारी दी। विक्रम ने बदमाशों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बदमाशों ने सोमवार देर रात उनके सिर में गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने अबतक 9 आरोपियों को अरेस्ट किया है।
विक्रम को गंभीर हालात में यूपी के गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विक्रम के साथ उस समय उनकी बेटियां भी मौजूद थीं। पत्रकार पर हुए हमले के बाद पीड़ित लड़की ने अपने साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर बयान भी दिया था। उसने बताया था कि कैसे आरोपी आते-जाते परेशान करते थे। उधर, पुलिस ने 16 जुलाई को पत्रकार की भांजी के साथ छेड़छाड़ मामले में दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *