Home / माली की 25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है

माली की 25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है

Spread the love

हलिमा सिसे ने मोरक्को के एक अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया. माली की सरकार ने उन्हें ख़ास देखभाल के लिए मोरक्को भेजने का इंतज़ाम किया था.
बीबीसी से हलीमा के पति ने कहा, ‘’मैं बहुत ख़ुश हूँ कि मेरी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं.‘’
साल 2009 में एक साथ आठ बच्चे पैदा करनी वाली अमेरिका में रहने वाली एक महिला के पास सबसे ज़्यादा बच्चे पैदा करने का गिनिज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
इससे पहले भी ऐसे दो मामले सामने आए थे. साल 1971 में ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था और 1999 में इंडोनेशिया में एक महिला ने भी नौ बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन ये बच्चे कुछ दिनों तक ही ज़िंदा रह पाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *