Home / मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने टीके उपलब्ध कराने के भारत के कदमों की जमकर प्रशंसा की

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने टीके उपलब्ध कराने के भारत के कदमों की जमकर प्रशंसा की

Spread the love

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए अन्य देशों को टीके उपलब्ध कराने के भारत के कदमों की जमकर प्रशंसा की। साथ ही कहा कि, यह इसका एक शानदार उदाहरण है कि बहुपक्षवाद और “वैश्विक गांव” के विचार को किस तरह से क्रियान्वित करना चाहिए।

नई दिल्ली में डिजिटल तरीके से आयोजित रायसीना संवाद में ‘बियॉन्ड कोविड: ग्लोबल पब्लिक हेल्थ आफ्टर द पैंडेमिक’ नामक परिचर्चा के एक सत्र में बोलते हुए, शाहिद ने कहा कि महामारी से सीखा पहला और सबसे महत्वपूर्ण सबक बहुपक्षवाद का महत्व है और यह कि हम एक वैश्विक गांव हैं और अलग-अलग नहीं रह सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *