Home / मशहूर शायरऔर गीतकार जावेद अख्तर प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित

मशहूर शायरऔर गीतकार जावेद अख्तर प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love

09/06/2020

मशहूर शायरऔर गीतकार जावेद अख्तर को प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।जावेदयह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गएहैं। यह पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस के नाम पर दिया जाता है।

वर्ष 2003 से दिया जा रहायह पुरस्कार विज्ञान, रिसर्च, शिक्षा या मनोरंजन के क्षेत्र के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से लॉजिकलहोकर धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रयास करता है।

अवॉर्ड के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बादअख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा कि आज के समय में जब धर्मनिरपेक्षता खतरे में हैतो इस पुरस्कार का महत्व और बढ़ जाताहै।

आजमी ने एजेंसी को बताया, “मैं बहुत खुश हूं। मैं जानती हूं कि रिचर्ड डॉकिंस जावेद के लिए प्रेरणा देने वालेनायक की तरह रहे हैं। यह पुरस्कार इसलिए भी मायने रखताहै क्योंकि आज के समय में जब सभी धर्मों के धार्मिक कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता पर हमले कर रहे हैंतो यह पुरस्कार इस मूल्य की रक्षा के लिए जावेद के प्रयासों को बताता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *