Home / उत्तर प्रदेश / मतदाता सूची में नाम काटे जाने के संबंध में सपा का ज्ञापन

मतदाता सूची में नाम काटे जाने के संबंध में सपा का ज्ञापन

Spread the love

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ से मतदाता सूची से बड़ी संख्या में काटे और जोडे गये नामों की सूची तथा 09 नवम्बर 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) को प्रदेश के 30 से अधिक जनपदों में समाजवादी पार्टी को उपलब्ध न कराने, व ई0 आर0 ओ0 द्वारा नोटिस बोर्ड पर नाम काटने, नाम जोड़ने, नाम संशोधित करने की सूचना प्रदर्शित न करने, व मतदाता सूची से नाम काटने, नाम जोड़ने के नियमों का पूरी तरह से पालन न किये जाने की शिकायत करते हुए समाजवादी पार्टी ने कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन में कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 12 मार्च 2022 से 07 नवम्बर 2022 तक प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदेय स्थल की मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम काटे गये, नाम जोडे गये, नाम संशोधित किये गये। नाम काटने, नाम जोड़ने, नाम संशोधित करने की सूची समाजवादी पार्टी (राजनैतिक दलों) को नहीं दी गई।
09 नवम्बर 2022 को प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित कर दी गई। प्रकाशित मतदाता सूची जिला एटा, हाथरस, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, ललितपुर, भदोही, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, अमेठी, लखनऊ, हरदोई, बदायूं, पीलीभीत, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, नोएडा, बागपत, सहारनपुर आदि 25 से अधिक जिलांे में समाजवादी पार्टी (राजनैतिक दलों) को नहीं दी गई है।
प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची से बड़ी संख्या में जो नाम काटे गये, जो नाम जोडे गये, जो नाम संशोधित किये गये उसकी सूचना ई0 आर0 ओ0 ने नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित नही किया।
विभिन्न जनपदों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदाता सूची से नाम काटने के लिए निर्धारित फार्म-7 मतदाताओं से भरवाया नहीं गया, नाम काटने की कोई सूचना मतदाता को नहीं दी गई, सूचना मकान पर चस्पा भी नहीं की गई।
उपरोक्त के सम्बन्ध में समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि
1. 12 मार्च 2022 से 07 नवम्बर 2022 तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची से काटे गए नाम, जोडे गये नाम, संशोधित किये गये नामों की सूची समाजवादी पार्टी (मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों) को उपलब्ध कराई जाय। जिससे कि नाम काटने, नाम जोड़ने की सत्यता की जांच कराई जाय सके और 09 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान आवश्यकतानुसार फार्म भरकर मतदाता सूची को दुरूस्त किया जा सके।
2. 09 नवम्बर 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रदेश के सभी जनपदों में समाजवादी पार्टी को तत्काल उपलब्ध कराई जाय।
3. ई0 आर0 ओ0 द्वारा नोटिस बोर्ड पर नाम काटने, नाम जोडने, नाम संशोधित करने सम्बन्धी शिकायत की जांच कराई जाए, जांच के समय समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि को समय से शामिल किया जाये जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा जांच में दोषी पाये जाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय।
4. मतदाता सूची से नाम काटने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों का ई0 आर0 ओ0 द्वारा पालन किये जाने सम्बन्धी प्रक्रिया की जांच की जाये। नियम एवं निर्देशों का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सर्वश्री के0के0 श्रीवास्तव, डा0 हरिश्चन्द्र यादव एवं राधेश्याम यादव ने ज्ञापन सौंपा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *