भारत में कोरोना केस अब चीन से अधिक।
16/5/2020 अगर आप को लगता है कि इस खबर से खुश होने की जरूरत है तो जवाब ना में ही होगा और ना में होना भी चाहिये। कोरोना संक्रमण के मामले में अब भारत का आंकड़ा चीन को पीछे छोड़ चुका है। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद 85000 हो चुकी है। लेकिन चीन में यह आंकड़ा 84,031 का है, 78, 209 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की तादाद 4, 663 है। अगर बात भारत की करें तो यहां मरने वालों की तादाद तीन हजार के पार है। इसके साथ ही यह समझना जरूरी होगा कि चीन और भारत में जब पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये तो तस्वीर क्या थी।
भारत ने चीन को पछाड़ा लेकिन खुश होने की वजह नहीं भारत में कोरोना केस अब चीन से अधिक
कहानी कोरोना काल की
अब यहां ध्यान देने वाली बात है कि चीन में कोरोना वायरस का मामला दिसंबर में आया। अगर दिसंबर से 15 मई तक की बात करें तो वहां यह आंकड़ा 84 हजार के पार है। यानि कि औसतन चीन में हर महीने 14 हजार मामले सामने आए हैं। अगर बात भारत की करें तो यहां पहला मामला केरल में 20 जनवरी को सामने आया और 15 मई तक यह आंकड़ा 85 हजार पर है। इसका अर्थ यह है कि भारत में औसतन 17 हजार मामले सामने आए। लेकिन आंकड़ो में यह बढ़ोतरी अप्रैल और खासतौर से 1 मई के बाद हुई है। यहां यह भी समझना जरूरी है कि लॉकडाउन फेज थ्री तीन मई को समाप्त हो रहा था और कोरोना केस तेजी से सामने आने लगे।
