Home / बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

लखनऊ  6 मई 2020  उत्तर प्रदेश के  युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 मई 2020 को पढ़ने वाली  बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उनका संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही, अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी।

मुख्यमंत्री जी ने सभी धर्मप्राण जनता से अपील की कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान हम घर पर रह कर ही करें और लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करें, तो भारत के कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान को एक नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *