Home / बाराबंकी सपा की मासिक बैठक हुई संपन्न

बाराबंकी सपा की मासिक बैठक हुई संपन्न

Spread the love

बाराबंकी आज दिनांक 2 जनवरी 2021 को जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिस का संचालन सपा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने किया
बैठक का मुख्य विषय पिछले दिनों हुए कार्यक्रमों में संगठन की भागीदारी की समीक्षा किसान घेरा चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा मतदाता पुनरीक्षण की समीक्षा के साथ साथ पंचायत चुनाव की बूथ स्तर तक तैयारी की समीक्षा की गई
बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समस्त पदाधिकारियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि विगत पिछले दिनों हुए पार्टी के सभी कार्यक्रमों से पार्टी के पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता उत्साहित हैं किसान घेरा चौपाल में किसानों सहित सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है किसान मेरा चौपाल को हम बूथ स्तर तक आयोजित कर वर्तमान की केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच मे उजागर करेंगे और आने वाले समय में पंचायत के चुनाव को मजबूती के साथ लड़ेंगे लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव 2022 में होना है भाजपा को हराने के लिए किसान गरीब नौजवान भाजपा के विरुद्ध लाभबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं
इसी क्रम में बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना है और इनकी सच्चाई बतानी है साथ ही समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को भी जनता के बीच बताना है सरकार किसानों को बहका रही है 1 महीने से आंदोलित किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है किसानों को बाजार के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता है भाजपा सरकार कारपोरेट की पक्षधर है इसलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उसे बर्बाद करने का षड्यंत्र रचा रही है जिसके विरोध में किसान आक्रोशित है समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन के समर्थन में संघर्ष करती रहेगी
उक्त बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत पूर्व विधायक राम मगन रावत पूर्व प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान सपा उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह मोहम्मद नसीम कीर्ति संदीप सिंह हिमांशु यादव कामता यादव इंतखाब आलम नोमानी साफे जुबेरी आशीष सिंह आर्यन डॉ शैलेश चंद्र वर्मा ज्ञान प्रकाश मिश्रा हसमत अली गुड्डू अमित यादव शांति ओम राजेंद्र वर्मा पप्पू विनय यादव डॉक्टर लवकुश यादव चौधरी अतीक सुल्तान उल्ला श्याम प्रकाश त्रिवेदी वीरेंद्र वर्मा राजेश कुमार वर्मा बसंत सिंह गौतम निर्मल वर्मा यशवंत यादव नसीम गुड्डू ओम प्रभा बिट्टू तौकीर कर्रार परशुराम यादव सिपाही लाल यादव दीपक गुप्ता ओम चंद यादव अखिलेश वर्मा हाफिज सलमानी शिव कुमार यादव बबलू सिंह बीके सिंह डॉ कलाम डॉक्टर कमलेश राम नरेश यादव मौजी राम यादव नाजिमा बानो काजिमा बानो अंकित वर्मा बादल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *