शिया हेल्प लाइन 12 रमजान 25 अप्रैल 2021
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी षीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
शिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
प्रश्न: क्या रोज़ा की हालत मे नामहरम के द्वारा अल्ट्रासाउंड कराया जा सकता है
उत्तर: इसमे कोई हर्ज नही है रोज़ा सही है।
प्रश्न: अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर रोज़ा तोड़ दे तो उसकी सजा क्या होगी ?
उत्तर: जो व्यक्ति बेगैर किसी वजह के रोज़ा तोड़े जानबूझकर उसको कफ्फारा देना होगा या साठ रोज़ा रखेगा या साठ गरीब मोमिन को खाना खिलाएगा या गुलाम आजाद करेगा।
प्रश्न: जुमा की नमाज़ के लिए शर्त क्या है ?
उत्तरः जुमा की नमाज़ के लिए शर्त यह है कि कम से कम पाॅच लोग हों और दो जुमो की नमाज़ो में 5 किलोमीटर का फासला हो।
प्रश्न: क्या जकात किसी जरूरतमंद गैर मुस्लिम को दी जा सकती है ?
उत्तरः जकात गैर मुस्लिम को दी जा सकती है जब वह इस्लाम की तरफ रागिब हो।
प्रश्न: अगर मुसाफिर एतेकाफ करना चाहे तो क्या हुक्म है ?
उत्तरः मुसाफिर एतेकाफ नही कर सकता है चूकिं एतेकाफ में रोज़ा रखना शर्त है।