लखनऊ जल महाप्रबंधक एस, के ,वर्मा ने बताया कि महाराणा प्रताप मार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास मुख्य पाइप लाइन को बदलने का काम कल 7 मार्च सुबह 6:00 से रात 8:00 बजे तक होगा। जिसकी वजह से नाका हिंडोला ,चारबाग ,लाटूश रोड ,मोती नगर ,आर्यनगर गढ़ी, कनौरा,अंबेडकर नगर,कैसरबाग छितवापुर,माल एवेन्यू,हजरतगंज,मौलवीगंज, भदेवा,न्यू हैदरगंज,निशातगंज, मनकामेश्वर मंदिर वार्ड,बाबूगंज में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ रात 8:00 बजे के बाद के होगी।