Home / आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को किया गिरफ्तार।

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को किया गिरफ्तार।

Spread the love

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि ‘रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।’ जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस सुबह-सुबह अर्णब के घर पहुंच गई थी और यहां पुलिस ने उनको हिरासत में लेने की कोशिश की। यहां अर्णब के साथ जोर-जबरदस्ती किए जाने की भी खबर है।
खबर के मुताबिक, रिपब्लिक टीवी ने अपने चैनल पर फुटेज शेयर किया है, जिसमें मुंबई पुलिस अर्णब के घर में घुसती नजर आ रही है और घर के अंदर अर्णब से जोर-जबरदस्ती की जा रही है। कुछ स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि एक पुलिस ऑफिसर अर्णब का हाथ पकड़कर खींच रहा है। अर्णब गोस्वामी का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती की है।
अर्णब गोस्वामी का चैनल पहले ही टीआरपी रेटिंग में छेड़छाड़ किए जाने के आरोपों का सामना कर रहा है। मुंबई पुलिस ने पिछले महीने इसे लेकर एक केस फाइल किया था, जिसमें जांच हो रही है। मुंबई पुलिस ने कहा था कि रिपब्लिक टीवी ने दर्शकों को अपना चैनल देखने के लिए पैसे दिए थे। पुलिस को विज्ञापनों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने का भी शक है। इस मामले में अभी तक रिपब्लिक के कई शीर्ष अधिकारियों को समन भेजा जा चुका है और कई लोगों से पूछताछ भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *